वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षाविद् सीताराम जोशी को ‘अहल्या शिक्षक गौरव सम्मान’

वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षाविद् सीताराम जोशी को ‘अहल्या शिक्षक गौरव सम्मान’

पाली-मारवाड़ में माँ अहल्या शिक्षा न्यास द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद् श्री सीताराम जी जोशी, भारतीय विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाली-मारवाड़, का उनके शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान के लिए ‘अहल्या शिक्षक गौरव सम्मान’ से सम्मान किया गया।
न्यास के संयोजक महेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि न्यास द्वारा प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी एवं 15 अगस्त को ऐसे वरिष्ठ शिक्षाविदों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय शिक्षा, संस्कार, समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षित नहीं करता, बल्कि अपने ज्ञान, संस्कार और आचरण से आने वाली पीढ़ियों का निर्माण करता है। ऐसे कर्मयोगी शिक्षकों का सम्मान करना समाज का दायित्व है।
इस अवसर पर प्रद्युम्न जोशी, सोहनलाल जोशी, जवाहरलाल उपाध्याय, अनिल कुमार जाजड़ा, परमेश्वर जोशी, अरविन्द उपाध्याय, ललित सांखी, मगराज जोशी, नवनीत सांखी, राधेश्याम शर्मा एवं रूपल सांखी सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
‘आचार्य प्रज्ञा का सम्मान — भारतीय ज्ञान परम्परा का गौरवगान।’