न्यास के संयोजक महेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि सुश्री एकता पंचारिया ने NEET 2026 में 3929वीं रैंक, सुश्री स्नेहल जाजड़ा ने 4405वीं रैंक तथा सुश्री पूर्वी राणेजा ने CLAT 2026 में ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर खुशी उपाध्याय, जयश्री राणेजा, भगवती उपाध्याय, रेणु तिवारी, दिव्या सांखी, आशा तिवारी, कविता शर्मा, जसोदा शर्मा, प्रियंका जोशी, निर्मला राणेजा सहित महिला मंडल की बहनों ने बेटियों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
माँ अहल्या शिक्षा न्यास द्वारा संचालित ‘हमारी बेटियाँ–हमारा गौरव’ अभियान का उद्देश्य समाज की बेटियों की शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों की उपलब्धियों को पहचान, सम्मान और प्रोत्साहन देना है। न्यास का संदेश है कि बेटियाँ केवल परिवार का गौरव नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की शक्ति हैं।