अहल्या शिक्षा न्यास की और से अहल्या शिक्षक गौरव सम्मान से श्रीराम पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय केरू में अयोजित प्रतिभा सम्मान में शिक्षक ललित प्रकाश शर्मा को उनकी 35 वर्षों की शैक्षणिक सेवाओं, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठ तथा विद्यार्थीयों में संस्कार. एवं मानवीय मूल्यों के विकास के लिए किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
अहल्या शिक्षा न्यास के संयोजक महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शर्मा में शिक्षक के सात गुण विद्धत्व,दक्षता,शील,संक्रान्ति, अनुशीलन, सजगता,प्रसन्नता होते है जो ललित प्रकाश शर्मा में प्राप्त होते है।
ललित प्रकाश शर्मा को सम्मान पत्र ओमप्रकाश जोशी अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगौङ ब्रह्माण महासभा द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान के समय जवाहरलाल उपाध्याय, अनिल जाजड़ा,महेन्द्र उपाध्याय, मोहनलाल शर्मा,नवनीत सांखी, प्रद्युमन जोशी, प्रमोद शर्मा सहित स्कुल विद्यार्थी,अभिभावक एवं अनेक शिक्षाविद् की गरिमामय उपस्थिती रही।