श्री पुष्कर गौतम आश्रम ट्रस्ट समिति एवं अहल्या शिक्षा न्यास, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में माता अहल्या जयंती उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महर्षि गौतम एवं माता अहिल्या की पूजा-अर्चना, अभिषेक, हवन एवं महाआरती संपन्न हुई तथा प्रसादी का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में माता अहल्या के जीवन दर्शन, महर्षि गौतम के तप, मर्यादा एवं भगवान श्रीराम द्वारा नारी सम्मान के आदर्शों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। समाज में मातृशक्ति एवं धर्मनिष्ठा को सशक्त करने का संदेश दिया गया।
साथ ही इस अवसर को सेवा संकल्प दिवस के रूप में भी मनाया गया। आश्रम में नियमित रूप से सेवा कार्य में सहयोग करने वाली मातृशक्ति का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से संस्कारवान युवाओं के निर्माण, नशामुक्त समाज की स्थापना तथा शास्त्र एवं वैदिक ज्ञान के प्रसार हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
इस वर्ष यह पावन आयोजन पुष्कर में संपन्न हुआ। आगामी वर्ष पुनः एक नए स्थान पर, एक नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ इस उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक समाजजन जुड़ सकें और माता अहल्या के आदर्शों का व्यापक प्रसार हो।
संयोजक महेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में सभी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही जवाहरलाल उपाध्याय, अनिल जाजड़ा, श्रवण कुमार उपाध्याय ,ओम प्रकाश सांखी, राधेश्याम शर्मा, ओमप्रकाश जोशी, मगराज जोशी एवं अरविन्द उपाध्याय का विशेष योगदान रहा।
न्यास के श्रवण कुमार उपाध्याय ने बताया की इस सफल आयोजन हेतु अध्यक्ष श्री मोहनराज उपाध्याय लोपीलाई के नेतृत्व में सभी सम्माननीय उपस्थितजन—वेंकटेश्वर प्रसाद शर्मा, भंवर शास्त्री, गौतम शर्मा, आशुतोष शर्मा, लाल जोशी, सीताराम जोशी, सोहनलाल जोशी, बालकृष्ण शर्मा, किशोर चंद गील, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सावित्री प्रसाद गौतम, परमेश्वर उपाध्याय, संजय त्रिपाठी, अशोक त्रिवेदी, गोवर्धन जोशी, पं. दिनेश कुमार, श्याम शर्मा, अमोलक शर्मा, केशव गौतम, महेश शर्मा, विकास श्रीवास्तव, किरण गौतम, सुमन शर्मा, लीलावती एवं सविता गौतम सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आप सभी के सहयोग, सहभागिता एवं समर्पण से यह आयोजन अत्यंत भव्य, सफल एवं प्रेरणादायी बना। हम सभी हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
जय माँ अहल्या 🙏