शुभंकर (लोगो) माँ अहल्या शिक्षा न्यास के शुभंकर की अवधारणा श्रवण कुमार उपाध्याय एव महेंद्र उपाध्याय ने बनाई। जिसको साकार रूप अवदेश उपाध्याय ने दिया। शुभंकर स्वास्तिक का आकार लिये हुए है।जिसमें माँ अहल्या शिक्षा न्यास के चार स्तम्भ को दर्शाया गया है।जो शिक्षा,संस्कृति,सेवा,और संस्कार हैं।चार दल कमल के भीतर कमल के भीतर न्यास का ध्येय वाक्य “ब्रह्म विद्वान यथा” अंकित किया गया है।शुभंकर के मध्य में कुम्भ रखा गया है।कुम्भ मनुष्य की सांसारिक बाधाओं को दूर करते हुए उसके जीवन को ज्ञानामृत से परिपूर्ण कर देता है।इसलिए इसमें कुम्भ दर्शाया गया है। “कुम्भ” शब्द की मीमांसा पांच ज्ञानेन्द्रिय, पांच कामेन्द्रिया,एक चित्त और एक मन से की गई है।इन द्वादश इन्द्रियों पर विजय पाने से ही घट”कुम्भ” यानि शरीर का कल्याण होता है। कुम्भ व्यक्ति को ऐश्वर्य सम्पन्न बनाने की एक संकल्पना है।कुम्भ पुरूषार्थ चतुष्टय अर्थात धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष प्राप्ति का ध्योतक है। ” चतुरः कुम्भां चतुर्णा ददामि क्षीरेण पूर्णान् उदकेन दध्मः”। कलश के साथ माँ अहल्या का विग्रह दर्शाया गया है।