।।श्री गणेशाय नमः।।
“अहल्याश्री” अलंकरण समारोह एवं गौतम छात्रावास में स्थापना से आज तक अध्ययन करने वाले छात्रा का सम्मान व स्नेह मिलन (1940 से आज तक)
स्वजातीय बन्धुओं जय माँ अहल्या
परम हर्ष के साथ आपको सूचित किया जाता है कि माँ अहल्या शिक्षा न्यास, जोधपुर द्वारा “अहल्या तृतीय ” चैत्र शुक्ल तृतीय विक्रम संवत 2083 रविवार, तद्नुसार दिनांक 21 मार्च 2026 को मनाई जायेगी।गौरतलब है कि प्रथम बार गौतम सभा, चीरघर, जोधपुर में चैत्र शुक्ल तृतीय विक्रम संवत 2082 तद्नुसार 31 मार्च 2025 को मनाई गई।संवत 2083 को आने वाली अहल्या तृतीय को धूमधाम से अहल्या तृतीय मनाई जायेगी।जिसके अन्तर्गत “अहल्या श्री ” अलंकरण देने का मनोयोग हुआ है।जो गुर्जरगौङ ब्रह्माण समाज की महिलाओं को दिया जायेगा।जिन्होंने किसी भी क्षैत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त किया है।साथ ही सन 1940 से आज तक जिन समाज बन्धुओं ने गौतम सभा छात्रावास (बोर्डिंग) जोधपुर में रहकर अध्ययन किया उनका सम्मान व स्नेह मिलन कार्यक्रम किया जाना प्रस्तावित है।आपके संज्ञान में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कोई महिला शक्ति है तो उसकी जानकारी नीचे दिये गये नम्बर पर अवश्य प्रदान करें।आपके द्वारा प्रदान की गई सूचना इस देव यज्ञ में आपकी आहूति होगी।जिन बन्धुओं ने गौतम सभा छात्रावास में रहकर अध्ययन किया वो आने की सूचना निर्धारित व्यक्ति को देवे।
अहल्या तृतीय महोत्सव के पावन समारोह में साक्षी बनने हेतु आप सादर आमंत्रित है।
राष्ट्रपति पुरस्कार की सूचना इस नम्बर पर देवे।
7220824564
गौतम सभा छात्रावास में अध्ययन करने वाले अपनी सूचना इस नम्बर पर देवें
9414171278